रतन टाटा का निधन, अंतिम दर्शनों को उमड़े देश के दिग्गज

देश के जानेमाने और भारतीयों के भरोसे का प्रतीक टाटा समूह के गिदग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनका ब्रीच कैंडी अस्पतला में उचार चल रहा था।

विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित समूह में शुमार टाटा समूह के रतन टाटा का पार्थिव देह को उनके घर से वीरवार को सफेद फूलों से सजे एक वाहन में दक्षिण मुंबई स्थित राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र ले जाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शनों के लिए देश के दिग्गजों का हुजूम उमड़ पड़ा। रतन टाटा का अंतिम संस्कार वीरवार शाम को मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

देश दुनिया में प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के सम्मान में मुंबई पुलिस बैंड ने एक धुन बजाई। रतन टाटा के निधन की खबर से पूरादेश शोकाकुल है। रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, महाराष्ट्र मुख्य मंत्री उपमुख्यमंत्री सहित तमाम हस्तियों ने शोक जतया है। रतन टाटा के सम्मान में 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान