रघुवरगंज चट्टी पर संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली

रजनीश कुमार मिश्र । मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रघुवरगंज चट्टी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई।जो जो मेडिकल संचालक के पेट में जा लगी । गंभीर रूप से घायल मेडिकल संचालक को वहां मौजूद लोग आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहम्दाबाद लेकर गये।जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया।इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंच छानबीन मे जूट गये।

सूचना के मुताबिक नसरतपुर गांव निवासी सुनील राय शाम को रघुवरगंज चट्टी स्थित अपने मेडिकल स्टोर में बैठे थे।की तभी संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली उनके पेट में जा लगी।गोली लगते ही वो गिर पड़े तभी दुकान में मौजूद लोगों ने सुनील राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गये।जहां सुनील राय के स्थिति को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने बताया की गोली कैसे लगी है.इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

मार्निंग वाक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या