यूपी में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, वैवाहिक समारोह में बार बालाओं ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

श्रावस्ती – जिले में एक वैवाहिक समारोह में बार बालाओं के डांस को देखने के लिए गांव का हुजूम उमड़ा पड़ा। लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई। बिना मास्क के लोग डांस देखने में मशगूल दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले से अनजान बनी हुई हैं।  मल्हीपुर थाना क्षेत्र के द्वारिका में शादी समारोह कार्यक्रम आयोजित था।

कार्यक्रम में बार बालाओ के डांस की व्यवस्था की गई थी। समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ तो बार बालाओं का डांस भी शुरू कराया गया। बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए तो गांव वालों ने ठुमका देखने के दौरान जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई। लोगों ने डांस देखने के दौरान ना तो मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भी मल्हीपुर पुलिस पूरे मामले से अनजान बनी हुई हैं। इससे पहले भी जिले में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल हो चुका है, लेकिन पुलिस अनजान बनी रही।



			

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक