ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, तभी प्रेमी ने सीने में मार दी गोली

झांसी। आंखों में सुनहरे भविष्य के रंगीन सपने लिए ब्यूटी पार्लर में सज रही एक दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद उसका प्रेमी मौके से फरार हो गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के झांसी के सिपरी बाजार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है जबिक हत्या के आरोपी प्रेमी की पहचान दीपक अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मध्य प्रदेश के गांव वरगायें थाना सोनागिरी के रहने वाले है। कहा जा रहा है कि दीपक अहिरवार मध्य प्रदेश के थाना सोनागिरी से अपनी प्रेमिका काजल का पीछा करता हुआ झांसी आया था और झांसी में ही ब्यूटी पार्लर के भीतर काजल को सजता संवरता देख उसे गोली मार दी।

चर्चा है कि दीपक अहीरवार का प्रेम प्रसंग काजल के साथ लंबे समय से चल रहा था। इसी बीच काजल की शादी उसके परिजनों ने झांसी में तय कर दी। रविवार 23जून को काजल की शादी होनी थी। इसलिए वह ब्यूटी पार्लर में दुल्हन बनने गई थी।
मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश एस का कहना है कि युवती की हत्या करने वाला आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक