शादी के रंगीन सपने दिखा युवती सोने के गहने और रुपये लेकर फरार, हाथ मलता रह गया युवक

The girl showed colorful dreams of marriage, ran away with gold jewelery and money, the young man kept rubbing his hands

बठिंडा। एक युवक को शादी के रंगीन सपने दिखा कर युवती करीब चार तोले सोने के गहने ओर 2.50 लाख रुपये लेकर फुर्र हो गई। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस ने युवती सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भगवानपुरा का बताया है।

इस संबंध में थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने जसवंत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान तलवंडी साबो निवासी आरोपी लखबीर कौर के साथ हुई थी। कुछ दिन के मेल-मिलाप के बाद युवती और उसने शादी का फैसला किया। इस दौरान आरोपी लखबीर कौर उसके घर के लोगों ने शादी का खर्च उठाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह यह खर्च भी उठाने को तैयार हो गया। उसने युवती के गहने भी बनवा दिए। पैसे व गहने लेने के बाद आरोपितों ने उसकी शादी नहीं करवाई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि इस तरह शादी का झांस दे कर अब तक पंजाब और हरियाणा के दर्जनों लोगों के साथ ठगी की जा चुकी है। कई मामले में तो आपरोपी पकड़े भी जा चुके है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान