रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर । रफ़्तार का कहर एक बार फिर से एक युवक की जान ले लिया सूचना के मुताबिक रविवार की शाम करीब सात बजे के आसपास बाराचवर रसड़ा मार्ग स्थित पहले भट्ठे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भीषण टक्कर में अमहट निवासी चंदन कुमार पुत्र रविन्द्र राम निवासी अमहट थाना बरेसर की मौत हो गई । जबकि up 60Q 7225 स्पलेंडर सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची बाराचवर चौकी पुलिस ने दोनों को बाराचवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । जहां डाक्टरों द्वारा हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है की जिला चिकित्सालय जाते वक्त रास्ते में ही चंदन कुमार की मौत हो गई। सूचना के मुताबिक अमहट निवासी चंदन कुमार बाराचवर से तेज रफ्तार अपने घर अमहट जा रहा था ।
चंदन जैसे ही दिलसादपुर पेट्रोल पंप से सौ मीटर पहले भट्ठे के पास पहुंचा ही था की दिलसादपुर की तरफ से बाराचवर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई । वहां मौजूदा राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को भी दी । सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ओमप्रकाश यादव अपने हमराहियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच राहगीरों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया । जैसे ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची दोनों घायलों को अस्पताल के लिए भेज दिया। वहां मौजूद राहगीरों ने बताया की टक्कर इतना भयानक था की दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गये ।
इस संबंध में थाना प्रभारी धिरेन्द्र कुमार ने बताया की सोमवार को बताया की सोमवार की सुबह ही शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वहीं पीड़ित परिवार की तरफ़ से दुसरे मोटरसाइकिल सवार युवक के उपर मोटरसाइकिल पर अंकित नम्बर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है ।