Home उत्तर प्रदेश अयोध्या में राम मंदिर को ग्रेनेड से उड़ाने की थी तैयारी, हरियाणा से पकड़ा गया मिल्कीपुर का रहने वाला अब्दुल रहमान

अयोध्या में राम मंदिर को ग्रेनेड से उड़ाने की थी तैयारी, हरियाणा से पकड़ा गया मिल्कीपुर का रहने वाला अब्दुल रहमान

by Jharokha
0 comment
There were preparations to blow up the Ram temple in Ayodhya with a grenade, Abdul Rehman, a resident of Milkipur, was caught from Haryana

नई दिल्ली, फरीदाबाद, अयोध्या। अयोध्या धाम स्थित श्री राम मंदिर को हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की आतंकी शाजिस को गुजरात ATS ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस के सहयोग से नाम कर दिया है। ATS ने आरोपित आतंकी को हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को एक खंडहरनुमा मकान से काबू किया है। आरोपी आतंकी के पास से ATS ने दो हैंड ग्रेनेड बरामद किया है, जिस डिफ्यूज कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान अयोध्या जिले के मिल्कीपुर के रहने वाले अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ई रिक्शा चलता था और घर से करीब चार दिन पहले दिल्ली में होने वाली किसी मरकज में शामिल होने की बात कह कर घर से निकला था।
आरोप है कि पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान का संबंध ISI खुरासान से है और वह ISI के हैंडलर से हैंडग्रेनेड लेने आया था। इधर, अयोध्या के मिल्कीपुर में पुलिस अब्दुल के माता-पिता से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अब्दुल के पिता अपने घर पर ही मीट बेचने का काम करते हैं, जबकि अब्दुल ई रिक्शा चलाता था।

पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को ATS गुजरात को खुफिया एजेंसी से इनपुट मिला था कि अयोध्या के मिल्कीपुर निवासी अब्दुल रहमान नाम का युवक किसी आतंकवादी संगठन के संपर्क में है। और वह जल्द ही अयोध्या में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद गुजरात पुलिस को सूचना मिली कि यह आतंकी इस समय हरियाणा के फरीदाबाद में हो सकता है। बस इसी सूचना आधार पर पुलिस ने अपने नेटवर्क तेज कर हरियाणा पुलिस एसटीएफ की पलवल यूनिट को संदिग्ध अब्दुल रहमान को दबोचने की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी बची दो मार्च को गुजरात एटीएस को सूचना मिली कि वह संदिग्ध युवक फरीदाबाद की तरफ आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अब्दुल रहमान को हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिल कर धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने संदिग्ध अब्दुल रहमान से पूछताछ की । आरोपी ने बताया कि उसके पास बैग में दो हैंड ग्रेनेड हैं। वह अयोध्या में श्रीराम मंदिर को उड़ा चाह रहा था। हलांकि पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like