UP News: मुस्लिम युवा ने सुनाया रामभजन, गदगद हो उठे CM योगी

UP News: Muslim youth recited Ram Bhajan, CM Yogi became elated

गोरखपुर : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टोपी लगाए एक युवा CM योगी आदित्य नाथ को राम भजन सुना रहा है। इसे बाद CM योगी आदित्य नाथ गदगद हो उठे और मुस्लिम युवक की पीठ थपथपा रहे हैं। करीब 44 सेकेंड की इस वीडियो में भाजपा सांसद रविकिशन भी दिखाई दे रहे। यह वीडियो गोरखपुर की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को UP के CM योगी आदित्यनाथ दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल में पहुंचे थे। यहां उन्होंने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज की ओर से आयोजित दिव्यांगजन रेनबो फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस दौरान जब वह दिव्यांगजनों के उत्पादों की प्रदर्शनी को देख ते हुए एक मुस्लिम दिव्यांग युवक द्वारा लगाए स्टाल पर पहुंचे। वहां खड़े एक दिव्यांग ने मुख्यमंत्री से दो लाइन सुनाने का आग्रह किया। इसके बाद CM योगी ने हंसते हुए उसके आग्रह को स्विकार कर लिया। इसके बाद जो हुआ वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही 44 सेंकेंड की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्लिम युवक ने पहले गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु :, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम: सुनाया। इसके बाद उन्होंने राम सिया राम भजन के बोल भी मुख्यमंत्री को सुनाए। यह भजन सुन कर CM योगी योगी आदथ्तय नाथ गदगद हो उठे और तालियां बजाते हुए युवक का अभिवान किया और पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने युवक की जमकर तारीफ की।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक