UP News: पत्नी ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, इंजीनियर पति सदमे में

UP News: पत्नी ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, इंजीनियर पति सदमे में

Bareilly : अबतक आपने गुंडे मवालियों को रंगदारी मांगते हुए सुना होगा लेकिन, उत्तर प्रदेश के बरेली Bareilly में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर कोई मवाली नहीं बल्कि एक पत्नी ने ही अपने सहायक इंजीनियर पति से 50 लाख रुपये की रंगादारी मांग ली। आरोपित पत्नी ने रंगदारी न देने पर फर्जी केस दर्ज करवा कर जेल भेजने की धमकी भी दी है। यही नहीं आरोप है कि पत्नी ने इंजीनियर पति का 18.50 लाख रुपये की कार, गहने और रुपये लेकर फरार हो गई है।

इस संबंध में थाना कोतवाली की पुलिस को दी शिकायत में सहायक इंजीनियर पति ने तहरीर दे कर पत्नी सहित 11 लोगों के खिलाफ मारपीट, रंगदारी, चोरी, बलवा, और धमकी देने का केस दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीवन साथी डॉट कॉम से तय हुआ था रिश्ता

पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसका जीवन साथी डॉट कॉम से रिश्ता तय हुआ था। इसके बाद दिसंबर 2022 में शादी हुई। शादी के समय 18.50 लाख रुपये कार उसने पत्नी के नाम पर खरीदी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो गया। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज शुरू कर देती। पीड़ित पति ने बताया कि उसने एक दिन पत्नी का मोबाइल फोन चेक किया तो पता चला कि उसकी पत्नी का कई लोगों से बातचीत होती है। इसकी शिकायत करने पर पत्नी के परिवार वाले उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिए। उसने बताया कि इसी साल गत 10 अप्रैल को ससुराल वाले घर आ पहुंचे और सारा सामान पैक कर फरार हो गए।

Related posts

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

मार्निंग वाक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या