UP News: पत्नी ने चाकू से रेता पति का गला

प्रतिकात्मक

आजमगढ़। एक पत्नी ने अपने पति का गला चाकू से रेत दिया है। पति को गंभीर हालत में उसे जिले के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जीवन और मौत के बीच झूल रहे पति की पहचान राम विजय यादव के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी का नाम सुशीला बताया जा रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के थाना क्षेत्र मुबारक पुर के गांव कादीपुर की बताई जा रही है। फिलाहाल आरोपी महिला फरार है जिसकी तलाश संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है रामविजय यादव करीब 15 दिन पहले दुबई से लौटा था।

यह है मामला

थाना मुबारकपुर में दर्ज केस के अनुसार कादीपुर निवासी रामविजय यादव करीब 15 दिन पहले 21 सितंबर को दुबई से लौटा था। गत शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ खाना खा कर पत्नी सुशीला के साथ सोने अपने कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सुशिला ने घर में रखा चाकू उठा कर पति के गले पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से रामविजय गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी सुशीला मौके से फरार हो गई।
बताया जा रहा है कि राम विजय के चीखने पर उसके पारिवारिक सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल आमजगढ़ लेकर पहुंचे। लेकिन रामविजय की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे शहर के ही एक निती अस्पताल में रेफर दिया। यहां रामविजय की हालत स्थिर बनी हुई है।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक