पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्नी और सास गिरफ्तार

Wife and mother-in-law arrested for instigating husband to commit suicide

गाजीपुर। जब अपनों के शब्द ज़हर बन जाएं, तब आत्मा टूटती है… और कभी-कभी शरीर भी। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला गाजीपुर में सामने आया, जहां पत्नी और सास की मानसिक प्रताड़ना से टूटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। अब गाजीपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सास और पत्नी दोनों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। आरोपितों की पहचान लक्ष्मी कुशवाहा और उसकी मां राजमती रानी के रूप में हुई है।
पति को हती थी मरजा, ताकी सरकारी नौकरी हमें मिल जाएगी

घटना की शुरुआत हुई सीतापुर के डीहपुरवा गांव से, जहां के निवासी चंद्रिका प्रसाद ने थाने में रिपोर्ट दी कि उनके बेटे कोविद (उम्र 42 वर्ष) की शादी के बाद से ही उसकी पत्नी लक्ष्मी कुशवाहा और सास राजमती रानी उसे बार-बार अपमानित करती थीं, पैसे मांगती थीं और ताने देती थीं “जब हमारी बात नहीं मान रहे, तो मर ही क्यों नहीं जाते? तुम्हारे मरने से हमें नौकरी मिल जाएगी!” शब्द हथियार बन गए। और नतीजा कोविद ने गाजीपुर के अंधऊ क्षेत्र में जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।

लार्ड कार्निवालिस पार्क से लक्ष्मी और उसकी मां को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली में इस मामले पर मुकदमा दर्ज किया गया (मु0अ0सं0 342/2025, धारा 108 बीएनएस) और तेज़ी से जांच करते हुए पुलिस ने पत्नी और सास को लार्ड कार्नवालिस पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मी कुशवाहा पत्नी ,( 22 वर्ष), राजमती रानी सास, (40 वर्ष) सी काशीराम गरीब शहरी आवास, आदर्श बाजार, थाना कोतवाली है।

इन इधिकारियों ने किया गिरफ्तार

इंसाफ की इस कार्रवाई में जिनका योगदान रहा उनमें निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय,उप निरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी व लक्ष्मण यादव, महिला कांस्टेबल चंदना तिवारी, ज्योति साहू और माधुरी वर्मा, जिन्होंने पूरे संयम और संवेदना के साथ इस संवेदनशील केस को अंजाम तक पहुँचाया।

निरीक्षक बोले, की जाएगी कड़ी कार्रवाई

जांच अधिकारी दीन दयाल पांडे ने कहा कि सीतापुर निवासी सहयाक शिक्षक कोविद मौर्य को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गाजीपुर निवासी कोविद की पत्नी लक्ष्मी और उसकी मां राजमति रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामाले की तफतीश की जा रही है।

Related posts

अमृतसरी लौंग की दिवानी हुईं युवतियां

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान