लुधियाना में बिहार के युवक ने फंदा लगाकर दी जान, बेतिया जिले का रहने वाला था अंकु

Youth from Bihar hangs himself in Ludhiana; Anku was a native of Bettiah district.

लुधियाना (पंजाब) । बिहार के बेतिया जिले के रहने वाले एक युवक ने लुधियाना के हैबोवाल स्थित संधू नगर में फंदार लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बेतिया जिले के गांव सिरसिया निवासी 18 वर्षीय अंकु के रूप में हुई है। यह घटना 14 अक्टूबर मंगलवार रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अंकु लुधियाना में ही पलंबर का काम करता था। घटना की सूचना मिलने पर थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस के मुताबिक बिहार से अंकु के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इस संबंध में थाना हैबोवाल के एएसआई बलराम राय ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि संधू नगर में बिहार के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक जांच के उपरांत पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच अधिकाारी ने बताया कि फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related posts

अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो मंजिला मकान मलवे में तबदील

कुत्ते के काटने से डाक्टर की मौत, एंटी रेबिज इंजेक्शन भी नहीं आया काम

मार्निंग वाक पर निकले क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या