Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर के युवक ने पंजाब के बठिंडा में की आत्महत्या

गोरखपुर के युवक ने पंजाब के बठिंडा में की आत्महत्या

by Jharokha
0 comment
Youth from Gorakhpur commits suicide in Bathinda, Punjab

बठिंडा। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने पंजाब के बठिंडा जिले के गांव संगत कलां में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पहचान जनम जय कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी गांव महाता जिला गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जनम जय कुमार गांव संगत कलां में एक किराए के कमरे में रहा था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में थाना संगत पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनम जय कुमार सिगल इंडिया रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड लुधियाना में काम करता था और वह संगत कलां निवासी महिंदर सिंह के मकान में किराये पर रहता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनम जय कुमार ने आत्महत्या क्योंकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like