the jharokha news

उत्तर प्रदेश

समाजसेवी आशुतोष सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 51 हजार का दिया योगदान

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। अयोध्या में राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पुजन किया जा चुका है। कुछ ही दिनों में श्री राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो जायेगा। जिसके लिए लोग दान भी देना शुरू कर दिया है,उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता व हिन्दू संगठनों द्वारा मंदिर निर्माण में योगदान के लिए मुहिम चलाया जा रहा है।ताकि अयोध्या में राम मंदिर बन कर जल्द तैयार हो जाये।

इसी के तहत उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भी अभियान चलाया जा रहा है। जहां लोग मंदिर निर्माण में दान भी कर रहे है। इसी गाजीपुर जनपद के करंडा निवासी समाज सेवी आशुतोष सिंह भी मंदिर निर्माण में 1 लाख 51 हजार योगदान दिया। समाजसेवी आशुतोष सिंह 1 लाख 51 हजार कख चेक काशी प्रान्त के कार्यकारिणी सदस्य भोलेन्द्र जी व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को सौपा।

धार्मिक स्थलों में दान देना अपना सौभाग्य

गाजीपुर के करंडा निवासी समाजसेवी आशुतोष सिंह ने दान करते वक्त कहा की ऐसे धार्मिक स्थलों में दान करना मैं अपना सौभाग्य समझता हुं। उन्होंने कहा की सभी लोगों को मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों के निर्माण में अपनी शक्ति अनुसार दान करना चाहिए । आशुतोष सिंह ने कहा की मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों में दान करना एक पुण्य का होता है। वहीं समाज सेवी आशुतोष सिंह के इह दान से संघ के साथ साथ गांव व क्षेत्र के लोग भी गौरान्वित है। गाजीपुर में समाज सेवी आशुतोष सिंह की मंदिर निर्माण में दान देने की चर्चाएं भी हो रही है।

समाजसेवी आशुतोष सिंह ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण में 1 लाख 51 हजार का दिया योगदान







Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *