कांग्रेस नेता और पूर्व राज्‍यपाल का बेटा हिरासत, आत्‍मदाह के लिए महिला को उकसाने का आरोप

लखनऊ – उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में भाजपा कार्यालय के सामने महिला को आत्‍मदाह के लिए उकसाने के आरोप में कांग्रेस नेता और पूर्व राज्‍यपाल सुखदेव के बेटे को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। कहा जा रहा है कि महिला के आत्‍मदाह करने समय आरोपी की लोकेशन विधानसभा के आसपास मिली है।

उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय के सामने एक महिला ने आत्‍मदाह करने का प्रायास किया, जिसे वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बचा लिया था। फिर भी महिला करीब 70 प्रतिशत झुलस गई थी।

बताया जा रहा है कि हजरतगंज पुलिस ने महाराजगंज पुलिस की सूचना पर हिरासत में लिया है।
ज्ञात हो कि सोमवार को अंजली तिवारी उर्फ आयशा ने खुद को जलाकर खुदकशी का प्रायास किया था। अंजली को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। उल्‍लेखनीय है कि पहले पति अखिलेश तिवारी से तलाक के बाद अंजली ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ से शादी की थी। लेकिन, शादी के करीब तीन साल बाद भी आसिफ के घरवाले अंजली को साथ रखने को तैयार नहीं थे।

Related posts

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर शिवभक्तों की सेवा में उतरा हिमालय परिवार

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन