छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला

गोपालगंज । मस्जिद में घुस कर छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौलवी का शव मस्जिद के अंदर पड़ा था। यह मामला बिहार (Bihar) के गोपालगंज जिले के उचका गांव थान के अरना गांव का बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान रफीक के रूप में हुई । सूचना पा कर मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने के लिए साक्ष्य एकत्र कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मौलवी रफीक भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव के रहने वाले थे, जो अरना गांव स्थित मस्जिद में बतौर मौलवी थे।

Related posts

पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला