पटियाला में पीआरटीसी की बस से बाइक सवार की मौत

पटियाला : पंजाब के पटियाला में पीआरटीसी (PRTC) की बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शहर के नए बस स्टैंडड के पास हुई। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी (PRTC) की बस गलत दिशा से आ रही थी। यह आदसा एक सितंबर मंगलवार को सुबह हुआ है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए राजिंदरा अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया है।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह बाइक सवार राजपुरा रोड पर अर्बन एस्टेट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नए बस स्टैंड से गलत दिशा से आ रही पीआरटीसी की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। सामने सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए राजिंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related posts

Ghazipur News: अचानक बढ़ा गंगा का जलस्तर फंसे 12 चरवाहे और 2000 भेड़ें

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार