Home उत्तर प्रदेश गाजीपुर में सपाईयों पर पुलिस ने भांजी लाठी

गाजीपुर में सपाईयों पर पुलिस ने भांजी लाठी

by Jharokha
0 comments
गाजीपुर में सपाईयों पर पुलिस ने भांजी लाठी

 

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। गाजीपुर में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहें सपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी भांजा है।सपा कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों को लेकर जिले में प्रदर्शन कर रहे थे।बताया जा रहा है की सपा कार्यकर्ता अपने मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट मे जाने की कोशिश कर रहें थे।तभी पुलिस के साथ झड़प शुरू हो गई देखते ही देखते पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी बरसाना शुरू कर दिया।

बता दे की बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता ,बेरोजगारी,महंगाई समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थें ।इस दौरान सपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प शुरू हो गई तो वहीं कुछ कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश करने लगें तब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहें सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ऩे के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।
समाजवादी पार्टी इस समय.बेरोजगारी महंगाई व अन्य मुद्दो को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर है।इसी मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय पर इक्ठ्ठा हुए थे। जिसकी भनक पुलिस को भी लग गई थी।

इधर पुलिस भी भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर तैनात थी.जैसे ही सपा कार्यकर्ता नारा लगाते हुए
कलेक्ट्रेट परिसर की बढ़े पुलिस ने उन्हे रोक दिया।तब पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच बहस होने लगी देखते ही देखते पुलिस व कार्यकर्ताओं के झड़प शुरू हो गई ।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने लगे जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

वहीं सपा पार्टी के बड़े पदाधिकारीयो ने जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में एडीएम को पत्रक सौपा।
इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,आमीर अली, सदानंद यादव,सतेन्द्र यादव सत्या आदि लोग मौजूद रहें।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles