Home देश दुनिया DM suicide case: डीएम के आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार 

DM suicide case: डीएम के आत्महत्या मामले में पंजाब के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार 

by Jharokha
0 comment
DM suicide case: Former Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar arrested in DM suicide case.
फतेहगढ़ साहिब/अमृतसर/तरनतारन। वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला मैनेजर (DM)  गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब सरकार के पूर्व ट्रांसपोस्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को पंजाब पुलिस ने जिला फतेहगढ़ साहिब से 23 मार्च सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।  हलांकि लालजीत सिंह भुल्लर में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद कर आत्मसमर्पण करने की बात कही है।
बताया जा रहा है कि जिस समय भुल्लर की गिरफ्तारी हुई उस समय मंडी गोबिंदगढ़ थाने की पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया।  सूचना है कि पूर्व मंत्री भुल्लर को मेडिकल जांच के बाद अमृतसर ले जाया जा सकता है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश कर पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकतती है।
उधर, लालजीत भुल्लर ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसर्पण करने की बात कही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि उन्हें कानून व्यवस्था पर भरोसा है। साथ ही कहा है कि उनके फरार होने की अफवाहें झूठी हैं, वह पंजाब में ही हैं और मंडी गोबिंदगढ़ में आत्मसर्पण कर रहे हैं। थाना मंडी गोबिंदगढ़ में कागजी कार्रवाई के बाद करीब साढे सात बजे अमृतसर पुलिस पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को यहां से कर अमृतसर के लिये रवाना हो गई।
बता दें कि वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला मैनेजर  (DM) ने पूर्व मंत्री पर मारपीट और टेंडर पिता के नाम दिलवाने का दबाव बनानें का आरोप लगाते हुए सल्फास निगल कर हात्महत्या कर ली थी।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like