मेरठ । यूपी एटीएस (UPATS) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक मस्जिद से एक ‘आतंकी’ को धर दबोचा है। यह बिहार के पूर्णिया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपित की आतंकी की पहचान मोहम्मद जफर के रूप में है। पूर्णिया का रहने वाला जफर 24 साल का है और पाकिस्तान पोषित आतंकी संग्इन जैश एक मोहम्मद के एक खतरनाक माड्यूल का सदस्य है। आरोप है कि मस्जिद में रह कर जफर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। यह खुलासा एटीएस ने जांच के दौरान किया है। एटीएम के मुतताबिक जफर मसूद अजहर को अपना आदर्श मानता है।
आरोप है कि पकड़े गए जफर का उद्देश्य देश के युवाओं बहला कर आतंक की राह पर धकेलना था। बताया जा रहा है कि वह अपने फेसबुक अकाउंट पर चेहरा ढककर भड़काऊ वीडियो बनाता था, जिसमें वह ‘जिहाद’ और ‘खिलाफत’ के नाम पर सीधे तौर पर युवाओं को भड़काता था।
एटीएस के मुताबिक जफर मेरठ के ही एक मदरसे से पढ़ाई की थी और उसी मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा एकत्र कर उसे क्रिप्टो करेंसी के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने आतंकी संगठनों को भेजता था। एटीएम के मुताबिक जफर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। पूछताछ में आरोपी जफर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
