अमृतसर । शहर के दो भागों को आपस में जोड़ने वाले भंडारी पुल पर सोमवार को एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हलांकि मौके पर मौजूद पुलिस व्यक्ति और उसके परिवार के आत्मदाह के प्रयासों को विफल कर दिया। व्यक्ति की पहचान हरि राम के रूप में हुई है। इस घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आत्मदाह करने का प्रयास करने वाले हरि ने बताया कि उनकी जायदाद शहर के काोट बाबा दीप सिंह की गली छज्जू मिश्र में है। उसने बताया कि ववह इस समय लखनऊ में रहता है। उसने बताया कि वर्ष 2009 में अपने ही परिवार से एक दुकान खरीदी थी, जिसके कागजाात उसके पास है। इसी दुकान पर उसके रिश्तेदार कब्जा करना चाहते हैं। हरिराम ने बताया कि आरोपितों ने थाना बी डिवीजन में उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। कुछ दिन पहले पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर ले गई और उसे जेल भेज दिया। हरिराम ने कहा कि न्याय न मिलने पर वह अपनी पत्नी के साथ पेट्रोल लेकर भंडारी पुल पर पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
