Home उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

प्रधानमंत्री आवास दिलवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

by Jharokha
0 comment
Woman raped after being lured with the promise of a house under a government housing scheme
सार
  • वृंदावन में प्रेम मंदिर के पास गेस्टहाउस में नशीला पेय पिलाकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
  • छाता क्षेत्र की रहने वाली है पीड़ति युवती, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की मामले की जांच-पड़ताल

मथुरा। मथुरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास दिलाने की बात कह कर एक युवक ने वृंदावन के प्रेम मंदिरि के पास एक गेस्ट हाउस में युवती को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में यवुती ने पुलिस को बताया कि वह जिले के छाता क्षेत्र की रहने वाली है। उसे अनिल नाम के एक युवक ने कई बार फोन कर बताया कि उसका चयनन प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हुए है। इसके तहत उसे मुफ्त मकान मिललेगा। युवती ने बताया कि उसे फार्म भरने और दस्तखत करने का झांसा दे कर गत 30 अक्टूबर को बुलाया और एक खाली प्लाट दिखाकर उसे योजना स्थल बताया।
कोतवाली में दर्ज की प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह छाता क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मोबाइल पर कुछ दिनों से एक नंबर से लगातार फोन आ रहा था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनिल बताया। उसने युवती को झांसा दिया कि उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है तथा उसे मुफ्त मकान में मिलेगा

युवती ने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को आरोपी अनील ने उसे प्रेम मंदिर के पास बने एक गेस्ट हाउस में बुलाया और उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पपिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी कि किसी को बताया तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like