देखता रह गया पति, पुलिस ने प्रेमी से करवा दी शादी

चंदौली : कभी आप सोच सकते हैं कि किसी पति के सामने ही कोई उसकी पत्‍नी की शादी उसके प्रेमी से करवा देगा। जबकि, असहाय पति कुछ करने की बजाय यह सब देखता रहेगा। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर महिला थाने में देखने को मिला। यहा पुलिस ने पहले पति से तलाक हुए बिना ही दो बच्‍चों की मां का विवाह उसके प्रेमी से करवा दिया। जबकि महिला का पहला बेबस यह सब देखता रहा। पति का आरोप था कि जब उसने इसका विरोध करना चाहा तो पुलिस ने उसे और उसके पिता वहां से भगा दिया। इस संबंध में महिला के पूर्व पति और उसके पिता ने जिला पुलिस कप्‍तान को शिकायत कर महिला थाना प्रभारी पर उनकी बहू का बिना तलाक दिए जबरन दूसरी शादी करवाने का आरोप लगाया है।

दो बच्‍चों की मां का चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जिले के गांव दुल्हीपुर निवासिनी उक्त महिला का विवाह शहाबगंज थानाक्षेत्र के जमोखर गांव में हुआ था। महिला के पहले पति से को दो बच्चे भी हैं। महिला का अपने से काफी कम उम्र के एक युवक से करीब चार साल से प्रेम संबंध था। खबर के अनुसार बुधवार को महिला थानाध्यक्ष शशि सिंह की मौजूदगी में थाना परिसर स्थित मंदिर में ही महिला का उसके प्रेमी से शादी करवा दी गई।

महिला के ननिहाल का है प्रेमी

उल्‍लेनीय है कि मुगलसराय कोतवाली के दुलहीपुर क्षेत्र निवासी विवाहित विवाहिता का गांव गोधना में ननिहाल में था। महिला का अपने ननिहाल के ही युवक से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा भी हुआ। जब यह मामला थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष शशि सिंह ने काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को समझा लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्‍होंने प्रेमी जोड़ों को थाने में ही शादी करवा दी। जबकि विवाहिता का पूर्व पति व ससुर इस घटनाक्रम को दर्शक बन कर देखते रहे।

विवाह होते ही दुल्‍हा-दूलहन का कट गया चालान

थाने में हुई इस शादी की खुशी में मशगूल पुलिस और बाराती दोनो शारीरिक दूरी रखना भूल गए। नियम तोड़ने के आरोप में अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने महिला थानाध्यक्ष व पहले पति को छोड़ दूसरे शादी रचाने वाली दुल्‍हन व दुल्‍हा सहित 15 लोगों का चालान काट हाथ में थमा दिया।

 

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला