Home देश दुनिया धो कर दोबारा बेचा जा रहा था इस्‍तेमाल किया हुआ कंडोम, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

धो कर दोबारा बेचा जा रहा था इस्‍तेमाल किया हुआ कंडोम, पुलिस ने मारा छापा तो मचा हड़कंप

by Jharokha
0 comments

दिल्ली:  वियतनाम से एक चौंकाने वला केस सामने आया है। यहां पुलिस ने कंडोम बनाने के एक कारखाने से छापेमारी कर भारी मात्रा में यूज किए हुए कंडोम बरामद किए है। ये सभी कंडोम धो कर एक बोरे में रखे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये कंडोम वियतनाम के बिन डॉन्ग प्रांत के एक वेयरहाउस में हो चि मिन्ह सिटी के पास मिले हैं।

उल्‍लेखनीय है कि कंडोम एक बार प्रयोग करने लिए बना होता है। दोबारा इस्‍तेमार करने से इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। जानकाराेें के मुताबिक कंडोम को इस्तेमाल करने के बाद उसे नष्ट करना होता है क्योंकि इसे खतरनाक मेडिकल कचरा माना जाता है।

वियतनाम के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इन कंडोम्‍स का कुल वजर करीब 360 किलोग्राम है। रिपोर्ट के मुताबिक बियतनाम की पुलिस ने यूज किए हुए करीब साढ़े तीन लाख कंडोम बरामद किए है, जिन्‍हें साफ कर बाजार में दोबारा बेचा जाना था।

गोदाम के मालिक ने पुलिस ने को बताया कि हर महीने कोई अनजान व्‍यक्ति से हर महीने इस्तेमाल किए हुए कंडोम का बैग मिलता था। पुलिस हिरासत में ली गई कंपनी की एक महिला ने बताया कि इस्तेमाल किए हुए इन कंडोम्‍स को पहले खौलते हुए पानी में डाला जाता था। इसके बाद उसे निकाल कर अच्‍छी तरह से सुखाया जाता था। इसके बाद इन्‍हें सुखाकर पैक करने के बाद बाजार में बेचा जाता था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोदाम के पास के ही होटल्स और मार्केट में इन कंडोम की सप्लाई की जाती थी। फिलहाल पुलिस की इस छापेमारी में यहां से मिले लगभग साढ़े तीन लाख यूज किए हुए कंडोम को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर फैक्‍ट्री माि‍लिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles