प्रदर्शन कारी किसानों ने करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर का मंच उखाड़ा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्वाचन क्षेत्र करनाल के गांव कैमला में भाजपा की किसान पंचायत रद। तीन कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने किसान पंचायत में मुख्यमंत्री के आने के लिए बनाए गए हैलीपेड को भी उखाड़ दिया।

किसान पंचायत के लिए बनाए गए मंच पर भी तोड़फोड़ की। मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर लैंड नहीं कर पाया। प्रदेश भाजपाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित सांसद संजय भाटिया और स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण को पुलिस घेरे में मंच से सुरक्षित निकाला गया।

कैमला गांव की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले, पानी की बौछारें।इस महापंचायत को मुख्यमंत्री मनोहर लाल लाल किसानों से संवाद करने वाले थे। आयोजन रद हो गया अन्यथा मुख्यमंत्री कृषि कानूनों से जुड़ी तमाम भ्रांतियां दूर करते और 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा करते।

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक