भाजपा विधायक अलका राय का बड़ा आरोप, कहा कांग्रेस बचा रही मोख्तार अंसारी को

रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर। मुहम्दाबाद की विधायक अलका राय ने कांग्रेस व प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। पुर्व विधायक स्व कृष्णानंद राय की पत्नी व मोहम्मदाबाद से विधायक अलका राय ने कांग्रेस व प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस व प्रियंका गांधी पंजाब के रोपड़ जेल में बंद मोख्तार अंसारी को बचाने की कोशिश कर रही है। बतादें की मऊ के विधायक मोख्तार अंसारी पर कृष्णानंद राय के हत्या का आरोप है।

गाजीपुर पुलिस नोटिस लेकर गई थी पंजाब

मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मोख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से उत्तरप्रदेश लाने के लिए याचिका दायर किया। अलका राय ने कहा की इस नोटिस को लेकर उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस पंजाब गई हुई थी ।लेकिन वहां केअधिकारियों ने नोटिस को स्वीकार करने से मना कर दिया।

पंजाब कांग्रेस सरकार व प्रियंका गांधी से किया निवेदन

भाजपा विधायक अलका राय का रविवार को एक विडियों भी वायरल हुआ है।उस विडियों में विधायक अलका राय पंजाब कांग्रेस सरकार व प्रियंका गांधी से निवेदन कर रही है।की ऐसे अपराधियों को बचाने की कोशिश पंजाब सरकार व प्रियंका गांधी न करे । अलका राय ने कहा की मोख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तरप्रदेश के कोर्ट में जो मुकदमे चल रहें उसमें न्याय मिल सके।

लोकसभा चुनाव से पहले बांदा से भेजा गया था,पंजाब के रोपड़ जेल

बतादें की लोकसभा चुनाव से पहले मोख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश के बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ जेल स्थांतरित किया गया था। जानकारी के लिए बतादें की मोख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर कोर्ट में मुकदमे चल रहें है। इन्हीं मुकदमों में मऊ विधायक मोख्तार अंसारी के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। जब भी यहां की पुलिस मोख्तार अंसारी को लाने पंजाब के रोपड़ जेल पहुंचती है।तो रोपड़ जेल अधिकारी कोई ना कोई बहाना बना कर मोख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश आने से रोक लेती है।

भाजपा विधायक अलका राय का बड़ा आरोप, कहा कांग्रेस बचा रही मोख्तार अंसारी को

Related posts

भाजपा मंडल अध्यक्ष की चाकुओं से गोदकर हत्या, बरेली का है मामला

Ghazipur News: मेडिकल कालेज से मुठभेड़ में गिरफ्तार हिट्रीशीटर सुधीर पासी फरार

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

1 comment

पंजाब में भी कायम है मुख्तार अंसारी का जलवा, रियल इस्टेट के कारोबार में लगाया जा रहा 'डान' का पै January 11, 2021 - 8:44 pm
[…] […]
Add Comment