Home उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई, गाजीपुर व बनारस में लाठीचार्ज; कई जख्मी

प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई, गाजीपुर व बनारस में लाठीचार्ज; कई जख्मी

by Jharokha
0 comment
प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई, गाजीपुर व बनारस में लाठीचार्ज; कई जख्मी

 

वाराणसी /गाजीपुर : इन दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुखर हैं। बेरोजगारी, शिक्षा, कृषि और विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा।

इस दौरान वाराणसी और गाजीपुर में भी प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस बीच और सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई । बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान वाराणसी में प्रदर्शनकारी सपा नेताओं ने पुलिस पर पत्थर फेंके। उन्होंने रोकने के लिए वाराणसी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में कई सपा कार्यकर्ता जख्मी हो गए ।

इसी तरह गाजीपुर में भी उग्र सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को बल प्रयोग का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी सपा कार्यकर्ताओं द्वारा रोष प्रदर्शन किए जाने यह समाचार हैं।

You may also like

Leave a Comment