बकरी चोरी के आरोपियों को तालीबारी सजा, पानी में डूबा-डूबा का पीटा, देखें पूरी वीडियो

रायबरेली । उत्तर प्रदेश के राय बरेली में मनवता को शर्मशार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो में कुछ लोग दो युवकों को बुरी तरह पीट रहे है। बताया जा रहा है मार खाने वले ये दोनों चुवक बकरी चोर है। और इन्हे पीटने वाले गांव के लोग बताए जा रहे है। यह मामला जिले के थाना सोलन क्षेत्र के सराय अख्तियार का बताया जा रहा है।

यह है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो में वहशी बने लोग दो युवकों को लाठी डंडों और सरिया से पीट रहे हैं। और वहां मौजूद लोग तमाशा देख रहे है। यही नहीं इन दोनो युवकों को कड़ाके की ठंड में नहरी पानी डूबा डूबा कर पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि मार खाने वाले दोनों युवकों ने बकरी चुराई है। आप सोच भी नहीं सकते की बकरी चोरी की इतनी बड़ी सजा मिल सकती है।

हलांकि ये दोनोयुवक आरोपी हैं चोर नहीं। यहीं नहीं वायरल हो रही इस वीडियो में दोनो युवक बार-बार हाथ जोड़ कर माफी मांग रहे हैं। लेकिन भीड़ इन्हे बुरी तरह से पीट रही है और गालियां निकाल रही है। यह मामला थाना सलोन क्षेत्र के अंतर्गत सराय अख्तियार का बताया जा रहा। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस का कहना है कि अभी उन्होंने वीडियो नहीं देखी है। और ना ही उन्हें कोई शिकायत मिली है। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

बकरी चोरी के आरोपियों को तालीबारी सजा, पानी में डूबा-डूबा का पीटा,

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन