बलिया के जाम पावर हाउस पर 31 जनवरी तक बिना सरचार्ज के जमा करवा सकते हैं बिजली का बिल

रसड़ा, बलिया। कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना शहरी एवं ग्रामीण विद्युत उपभोक्ता के लिए। जाम पावर हाउस पर उपभोक्ताओं की बिजली बिल बकाया बिना सर चार्ज कैसे जमा किया जाय जानकारी दिया गया।
इस योजना के अंतर्गत LMV- 2 (शहरी एवं ग्रामीण )LMV- 48 निजी संस्थान एवं LMV-6( औद्योगिक) पर नवंबर 2020 तक के बकाए पर लगे अधिभार( ब्याज) पर 100% की छूट दिया जा रहा है। उपभोक्ता 31 जनवरी तक बिना अधिभार के जमा कर सकता है।
इस योजना में पंजीकरण 15 दिसंबर से ही हो रहा है जो 31 जनवरी 2021 तक होगा। पंजीकरण के समय उपभोक्ताओं को नवंबर 2020 तक के बकाया मूल धनराशि (सरचार्ज रहित) का 30% वर्तमान देय के साथ जमा करना होगा जिसके बाद ही पंजीकरण पूर्ण होगा।


समस्त उपभोक्ताओं को अपने बिल की भुगतान बिलम्बवत 28 फरवरी 2021 तक जमा करना होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता बिजली विभाग के खंड या उपखंड कार्यालय विभागीय कलेक्शन सेंटर या जनसेवा केंद्र सीएसपी पर संपर्क कर सकता है उपभोक्ता स्वयं भी योजना में पंजीकरण उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट www.upenergy.in पर कर सकता है। इस योजना की जानकारी 1912 डायल करके भी प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना के बारे में जानकारी जाम पावर हाउस पर एसडीओ वीरेंद्र यादव ने दिया। कार्यक्रम में जेई जयवंत, जेई प्रवीण यादव, धनंजय शर्मा, नागेंद्र यादव, मनोज भारती, नन्द लाल आदि कर्मचारी मौजूद रहें।

Related posts

National Casino Architecture: Design Trends Over the Years – A Deep Dive into Jackpot City Casino

Essential Steps for Managing Security Settings on Your Glory Casino Account

Varför växer casino utan licens i popularitet? En jämförelse av bättre alternativ