बसपा सुप्रीमो का बड़ा ऐलान,  यूपी की सभी 8 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती बहुत बड़ा ऐलान किया है । उन्होंने कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में विधानसभा की सभी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रभारियों का एलान जल्द किया जाएगा। हलांकि इसकी घोषणा पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर सेक्टर इंचार्ज करेंगे।

तैयारी में जुटे सभी दल, भाजपा -सपा की साख दांव पर

बता दें कि प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसकी तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं। गौर हो कि इस चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर है। बता दें कि यह उपचुनाव में कांग्रेस व बसपा के पास खोने को ज्यादा कुछ नहीं है।

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला