बैंक ऑफ इंडिया के क्लर्क ने की खुदकशी, दो दिन पहले ही ज्वाइन की थी नौकरी

फिजरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बैंक क्लर्क के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने दो दिन पहले ही बैंक आफ इंडिया में नौकरी ज्वाइन की थी। मृतक की पहचान राजकुमार रंगा रेड्डी के रूप में हुई है। और वह मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे पुलिस और अन्य लोगों को होटल का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

जैन चौराहे पर डीपीएस होटल में ठहरा था रंगारेड्डी

बताया जा रहा है कि राजकुमार रंगारेड्डी ने करीब दो दिन पहले ही जिले के फरिहा कस्बे में बैंक ऑफ इंडिया बैंक में नौकरी ज्वाइन किया था और वह यहां पर क्लर्क के पद पर था। रंगारेड्डी ने थाना दक्षिण हलके में जैन मंदिर चौराहे के पास स्थित डीपीएस होटल में कमरा लेकर ठहरा था। राजकुमार रंगारेड्डी हो होटल कर्मियों ने उसे कमरा नं 404 बुक किया , जसमें वह रह रहा था।

होटल के मुताबिक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवा नहीं मिला। इसके बाद थाना दिक्षण क्षेत्र की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरावाजा तोड़ कर देखा गया तो रंगारेड्डी बाथरूम में मृत पड़ा था।

जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

एसएसपी अजय कुमार पांडेय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसकी सूचना मृतक राजकुमार के घरवालों को दे दी गई है। इस घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकता है।

Related posts

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

पूर्व सांसद के बगीचे में लटकता मिला किशोरी का शव, तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन