दाऊद का गुर्गा अब्दुल माजिद जमशेदपुर से गिरफ्तार

रांची : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे अब्दुल मजीद कुट्टी को गुजरात एटीएस की टीम ने जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने की खबर है। हलांकि अब्दुल कुट्टी की गिरफ्तारी के मामले में अभी किसी भी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी कुट्टी अंडरवर्ल्ड को बारूद और अवैध हथियार की सप्लाई किया करता था। सूत्रों के मुताबिक अब्दुल मजीद कुट्टी मोहम्मद कलाम से नाम से यहां रह रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसने एक से ज्यादा शादियां की थी। वह कहां का रहने वाला है और उसके फैमिली मैंमर में कौन कौन हैं इस बार में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि माजिद के पहले झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तारी की खबर थी।

हालांकि, रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा और रांची सिटी एसपी सौरभ ने ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है । एसपी सिटी सौरभ ने बताया कि, गुजरात एटीएस के रांची आने की कोई सूचना नहीं है। सूचना सूत्रों की मानें तो अब्दुल मजीद कुट्टी के रांची में छिपे होने की सूचना थी। हालांकि, बाद में जांच एजेंसी को आरोपी के जमशेदपुर में होने की खबर मिली।

इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी अब्दुल मजीद कुट्टी को गिरफ्तार गया। इस संबंध में जमशेदपुर पुलिस अधीक्षक और मानगो थाना प्रभारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

दाऊद का गुर्गा अब्दुल माजिद जमशेदपुर से गिरफ्तार

Related posts

Bihar News: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर ने हासिल की जीत

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन