Home उत्तर प्रदेश जिला पंचायत प्रत्याशी अंजू सिंह ने समर्थकों के साथ खेली होली

जिला पंचायत प्रत्याशी अंजू सिंह ने समर्थकों के साथ खेली होली

by Jharokha
0 comment

रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक क्षेत्र चतुर्थ से भाजपा प्रत्याशी अंजु सिंह खारा स्थित अपने आवास पर अपने समर्थकों के साथ होली खेली व क्षेत्रीय जनता को होली की शुभकामनाएं दी। इस मोके पर उन्होंने कहा की मै सम्मानित क्षेत्रीय जनता से कहा की होली का त्योहार प्रेम सौहार्द का त्योहार है।

लोग आपसी भाईचारे को बनाए रखे ऊन्होने कहा की अगर जनता साथ मिला व पार्टी से टिकट मिलता है तो मै जरूर बाराचवर चतुर्थ से चुनाव जीत जाऊंगी।उन्होंने कहा की अगर मै चुनाव जीतती हूं तो बाराचवर चतुर्थ का चौमुखी विकास करुंगी।

अंजू सिंह को बाराचवर चतुर्थ से मील सकता है टिकट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक चतुर्थ से भाजपा से जिलापंचायत का टिकट अंजु सिंह को मिल सकता है।इसकी जानकारी जनपद के ही एक बड़े नेता से मिला है।
वहीं इस बाबत जब प्रत्याशी अंजु सिंह से पुछा गया तो उन्होंने कहा की टिकट किसकों मिलेगा ये पार्टी का फैसला है।
पार्टी जो भी फैसला करेगी वो सर्वमान्य. होगा।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment