Home उत्तर प्रदेश शादी की शॉपिंग करने आई महिला का बुर्काधारी महिला ने झपटा पर्स, बीच सड़क पर पीटा

शादी की शॉपिंग करने आई महिला का बुर्काधारी महिला ने झपटा पर्स, बीच सड़क पर पीटा

by Jharokha
0 comment
शादी की शॉपिंग करने आई महिला का बुर्काधारी महिला ने झपटा पर्स, बीच सड़क पर पीटा

फ़िरोज़ाबाद भाई की शादी की शॉपिंग करने आई एक मुस्लिम महिला का बुर्काधारी महिला ने पर्स चोरी कर लिया। इसके बाद झपटमारी का शिकार हुई महिला ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर जम कर पीटा। यह मामला थाना उत्‍तर के सदर बाजार का बताया जा रहा है।

इस बीच किसी ने बुर्काधारी महिलाओं की पिटाई का वीडियो बना कर वायर कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जम कर वायरल हो रही है।

संबंधित वीडियो देखें

यह है मामल

मामले के अनुसार थाना उत्तर के सदर बाजार में एक मुस्लिम महिला अपने भाई की शादी के लिए खरीदारी करने आई थी। इस दौरा भीड़भाड़ वाली बाजार में मौक देख कर बुर्का पहनी दो मुस्लिम महिलाओं ने महिला का पर्स उड़ा लिया।

खरीदार करने आई महिला को जब इस बात का आभास हुआ कि उसका पार्स बुर्का पहनी इन दोनों महिलाओं ने चोरी कर लिया है तो उन दोनों में कहासुनी होने लगी। इस बीच शोरशराबा सुन कर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दरम्‍यान कुछ अन्‍य महिलाओं ने पीडि़त महिला के साथ मिल कर आरोपित बुर्का पहनी दोनों महिलाओं को भरी बाजार बीच सड़क पर पीटना शुरू कर दिया। थप्‍पड़ों, घुसों और चप्‍पलों से जम कर धुनाई की। इस बीच भीड़ में से किसी ने वीडियो बना कर वायरल कर दी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

Leave a Comment