सहवल पुलिस ने पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी को पकड़ा

रजनीश कुमार मिश्र (गाजीपुर) जनपद के सुहवल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।जनपद की सुहवल पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वाछिंत शिवचरण को गश्त के दौरान पकड़ा है

सुहवल थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने इस सम्बंध में बताया की पुलिस के निर्देशन में शांति व्यवस्था के चलते कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया कांस्टेबल त्रिभुवननाथ सिंह हेड कांस्टेबल चालक ओमबीर सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त पर था।
news link

इसी दौरान मुखबिर से सुचना मिली की पास्को एक्ट में वाछिंत आरोपी मलसा तिराहे के पास स्थित बागीचे में मौजूद है।थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना मिलते ही मुखबिर द्वारा बताए जगह पहुंच आरोपी को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के मलसा निवासी शिवचरन उर्फ शिववचन है। पुलिस ने बताया की आरोपी का संबंधित धाराओं में चलान कर जेल भेज दिया गया। more read

Related posts

सावन में आस्था के साथ कारोबार भी चरम पर, मंदिरों और बाजारों में बढ़ी रौनक

मस्जिद से ‘आतंकी’ दबोचा, मदरसे के नाम पर चंदा लेकर भेजता था पाकिस्तान

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला