Home उत्तर प्रदेश हिस्ट्रीशीटर सपा जिलाध्यक्ष पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

हिस्ट्रीशीटर सपा जिलाध्यक्ष पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

by Jharokha
0 comment

प्रतापगढ़ : जिला पुलिस ने प्रतापगढ़ के सपा जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ जिला पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव इस समय जेल में बंद हैं।

पहले से दर्ज हैं दो दर्जन से अधिक मामले

उल्लेखनीय है कि सपा नेता छविनाथ यादव ने करीब दो दिन पहले दलित महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश की थी। छविनाथ यादव मानिकपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं । बताया जा रहा है कि छविनाथ यादव पर करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। छविनाथ की मुश्किलें कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं।

डीएम के आदेश पर दर्ज हुआ केस

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के आदेश पर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव जिला मानिकपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया है । बता दें कि थाना मानिकपुर पुलिस ने एक-दो दिन पहले दलित परिवार की महिला के साथ मारपीट करने और जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस समय छविनाथ जेल में बंद है।

You may also like

Leave a Comment