धर्म परिवर्तन कर की थी शादी, ससुरालियों से तंग आकर महिला ने खुद को भाजपा कार्यालय के सामने जलाया

लखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर रही युवती।

लखनऊ : धर्म परिर्वतन कर मुस्लिम युवक से शादी करने वाली एक महिला ने उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यालय के सामने खुद पर तेल डाल कर आग लगा ली। महिला को जलता देख चारों ओर हड़कंप मच गया। हलांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को जलने से बचा लिया। फिर भी महिला करीब 70 प्रतिशत झुलस गई है। बताया जा रहा है कि उसे सिविल अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी महाराजगंज निवासी अखिलेश तिवारी से हुई थी। लेकिनी किसी कारणों बश तलाक हो गया। बाद में उसने धर्म बदल कर आसिफ नाम के युवक से निकाह किया। इसके बाद उसका पति आसिफ सऊदी चला गया।
पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आसिफ के घरवाले उसे प्रताड़ित करते रहे, जिससे तंग आकर उसने आत्मदाह की कोशिश की।
महिला ने कहा कि इससे पहले वह थाना महराजगंज शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इंसाफ के लिए वह मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी, लेकिन वह नहीं सकी। इससे निराश होकर महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया।

Related posts

छुरा घोंप कर मौलवी की हत्या, गोपालगंज का है मामला

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर शिवभक्तों की सेवा में उतरा हिमालय परिवार

पंजाब में निकली मेडिकल आफिसर की भर्ती, पांच अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन