Home उत्तर प्रदेश कोरोना पीडि़त भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन

कोरोना पीडि़त भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन

by Jharokha
0 comment
कोरोना पीडि़त भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। बताया जा रहा है भाजपा के वरिष्ठ नेता और लखनऊ पश्चिमी सीट से विधायक सुरेश श्रीवास्तव कोरोना से पीड़ित थे। उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती करवा गया था जहां उनका उपचार चल रहा था।

उनके परिवार में उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव और उनका छोटा बेटा सौरभ भी कोराना पाजिटिव है, जिनका राजधानी के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीवास्तव का ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव था, जिसका कुछ दिन पहले निधन हो गया था।

सुरेश श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उनके निधन पर शोक जताया है।

You may also like

Leave a Comment