Home उत्तर प्रदेश Ghazipur News: बिरनो में युवक ने लगाया फंदा, मौत

Ghazipur News: बिरनो में युवक ने लगाया फंदा, मौत

by Jharokha
0 comment
Ghazipur News: बिरनो में युवक ने लगाया फंदा, मौत

Ghazipur बिरनो। जिले के गांव मीरपुर में एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। यह घटना बिरोनो थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है आत्महत्या करने वाला युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मृतक की पहचान 21 वर्षीय गुड्डू यादव के रूप में हुई है। वह मानसिक रोगी थी और उसका उपचार चल रहा था।

गुड्डू यादव के परिजनों ने बताया कि वह रात को सभी के साथ खाना खाकर घर में सो गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह देर रात वह उठा और गांव के बाहर जा कर एक पेड़ से मफलर का फंदा बना कर उससे झूल गया। इस बात की जानकारी घरवारों को सोमवार को सुबह हुई जब गांव के लोग खेत के तरफ जा रहे थे तो उन्होंने गुड्डू का शव पेड़ से लटकता देख घरवालों को सूचित किया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर सिविल अस्पताल भेज दिया है

You may also like