Home उत्तर प्रदेश महाकुंभ में बिछड़ी वृद्धा, तीन दिन से प्रयाग राज रेलवे स्टेशन पर जोह रही अपनों की बाट

महाकुंभ में बिछड़ी वृद्धा, तीन दिन से प्रयाग राज रेलवे स्टेशन पर जोह रही अपनों की बाट

by Jharokha
0 comment
Old woman separated in Mahakumbh, waiting for her loved ones at Prayag Raj Railway Station for three days

प्रयागराज। महाकुंभ में अपनों से बिछड़ी एक वृद्धा तीन दिन से प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अपनों की बाट जोह रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यह वृद्धा न तो अपना नाम-पता बता पा रही हैं और ना ही उनकी भाषा किसी को समझ में आ रही है। यह प्लेटफार्म नंबर तीन पर बैठे रोए जा रही हैं।

रेलवे पुलिस और प्रशासन का कहना है कि यह महिला तीन दिन से दो और तीन प्लेटफार्म पर पड़ी हुई हैं। इनसे पूछा जा रहा है कि आप कहां की रहने वाली हैं, आपके बेटे और पति का क्या नाम है, घर कहां और किस प्रदेश में है, लेकिन वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ हैं। आरपीएफ का कहना है कि यह वृद्धा जो कुछ भी बोल रही हैं वह समझ में नहीं आ रहा है। महिला की पहचान होने में भाषा आड़े आ रही है। बताया जा रहा है कि इस महिला को स्टेशन पर बैठे चार हो गया है। यह अपनों की बाट जोह जोह कर थक चुकी हैं और रो रही हैं। पुलिस और रेलवे प्रशासन ने इस महिला की पहचान करने में मदद करने की अपील की है।

You may also like