Home उत्तर प्रदेश अब्बास के बहाने क्या फिर पल्टी मारेंगे ओम प्रकाश राजभर

अब्बास के बहाने क्या फिर पल्टी मारेंगे ओम प्रकाश राजभर

by Jharokha
0 comment
Will Om Prakash Rajbhar attack again on the pretext of Abbas?

thejharokha.com Digital Desk: हेट स्पीच के मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद मऊ सदर विधानसभा सीट रिक्त घोषित कर दी गई है। अब इस सीट पर योगी आदित्य नाथ की सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर मऊ विधानसभा सीट को लेकर अड़ गए हैं।
लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में सुभासपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सहयोगी ओम प्रकाशा के सुर कुछ बदले बदले से लग रहे हैं। ओम प्रकाश ने कहा कि मैं अब्बास अंसारी के साथ खड़ा हूं। वह अगर कोर्ट जाते हैं तो उनका दूंगा। अब्बास ने हमारी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था। अगर उपचुनाव हुआ तो नियमानुसार वह सुभासपा की सीट है तो सुभासपा ही लड़ेगी।
बता दें कि हैट स्पीच मामले में मऊ की कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाई थी। सुजा सुनाए जाने के बाद रविवार को ही विधानसभा सचिवालय खोलकर मऊ सदर सीट को खाली घोषत करते हुए सरकार ने चुनाव आयोग को उपचुनाव के लिए प्रस्ताव भेज दिया था।
अब सवाल यह उठ रहा है कि माफिया मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास का विरोध कर चुके ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर से अब्बास अंसारी साथ होने की बात कह कर कहीं भाजपा पर दबाव तो नहीं बना रहे हैं। या अब्बास के बहाने वह फिर से पल्टी मारने की फिराक में तो नहीं हैं। हलांकि राजनीति में कौन कब पल्टी मारजाय कहा नहीं जा सकता।

You may also like