Home पंजाब Punjab : प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, आशिक संग मिलकर रेत दी गला

Punjab : प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, आशिक संग मिलकर रेत दी गला

by Jharokha
0 comments
Punjab: Husband was becoming a hindrance in love relationship, strangulated her along with her lover.

अमृतसर। इश्क में अंधी एक महिला ने आशिक संग मिलकर अपनी ही मांग के सिंदूर को को मिटा दिया। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के प्रेम संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था, इसलिए उसने अपने आशिक के साथा मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना पंजाब के अमृतसर जिले के थाना लोपोके के गांव हेतमपुरा की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। जबकि आरोपित पत्नी का नाम अमनजीत कौर उसका प्रेमी गांव कोहाली निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। दोनो आरोपित फारर बताए जा रही है। इस मामले में थाना लोपोके की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इसी शुक्रवार शाम को कोहाली नहर के पास अमनजीत कौर ने अपने प्रेमी अजय सिंह के साथ मिल कर तेजधार हथियारों से पति जसपाल सिंह की हत्या कर दी। शव को खुर्दबुर्द करने के इरादे से झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि जसपाल सिंह की पत्नी अमनजीत कौर का अपने ही गांव कोहाली के रहने वाले अजय सिंह से प्रेम संबंध थे। इस बात की जानकारी जब जसपाल सिंह को हुई तो वह अपनी नजर रखने लगा था। इसी बात को लेकर अमनजीत कौर और उसके प्रेमी ने जसपाल की हत्या कर दी।

संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकात में मृतक जसपाल के बेटे जोबनजीत सिंह ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पेशे से मजदूर उसके पिता जसपाल सिंह कुछ वर्ष पहले अमनजीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी। इस बीच पिता को पता चला कि अमनजीत कौर के अवैध संबंध अजय सिंह के साथ हैं जो उसकी के गांव का रहने वला है। इसके बाद पिता ने अमनजीत कौर को समझाने का कई बार प्रयास किया था। इसे बात को लेकर उसके पिता का अजय सिंह के साथ झगड़ा भी हुआ था।

जोबनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उसके पिता पिता अमनजीत कौर के साथ बाइक पर शहर गए थे, लेकिन काफी समय तक दोनो घर नहीं लौटे तो उसने उनकी तलाश शुरू कर दी। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को भी दी। बताय जा रहा है कि पुलिस ने कुछ ही देर में कोहाली नहर की झाड़ियों से उसके पिता का शव बरामद कर लिया। पिता के जिस्म पर तेजधार हथियारों के वार के कई निशान थे। जोबनजीत ने आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या उसकी सौतेली मां और उसके प्रेमी अजय ने की है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles