Home उत्तर प्रदेश Gaya News: मेला घुमाने के बहाने ले गया प्रेमी, गला घोंट लाश सरसों के खेत में फेंका

Gaya News: मेला घुमाने के बहाने ले गया प्रेमी, गला घोंट लाश सरसों के खेत में फेंका

बिहार के गया जिले से एक लोमहर्षक खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी विधवा प्रेमका को मेला घुमाने के बहाने लेगया आौर बीच रास्ते में हीं उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला शव सरसों के खेत में फेंक दिया।

by Jharokha
0 comments
Gaya News: Lover took her on the pretext of visiting a fair, strangled her and threw her body in a mustard field.

Gaya News: बिहार के गया जिले से एक लोमहर्षक खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी विधवा प्रेमका को मेला घुमाने के बहाने लेगया आौर बीच रास्ते में हीं उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला शव सरसों के खेत में फेंक दिया। इसके बाद महिला के ढाई साल के बच्चे को लेकर खुद ही थाने जा कर सेरेंडर कर दिया। यह घटना गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव की है। मृतका की पहचान बाला बिघा मोहल्ला निवासी गीता देवी के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोपी उसके प्रेमी का पहचान सुदर्शन मांझी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी सुदर्शन मांझी गीता को मेला घुमाने की बात कह कर घर से बुलाकर साथ लेगया। इस दौरान सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने गीता की गला दबा कर हत्या कर दी और शव को पास के ही सरसों के खेत में फेंक दिया। इसके बाद सुदर्शन गीता के ढाई साल के बच्चे को गोद में लेकर खुद ही थाने पहुंच गया। और वहां पर उसने खुद को गीता का पति बताते हुए हत्या की बात कबूल की।

पहले पति, फिर प्रेमी बताया

पुलिस के मुताबिक सुदर्शन पहले खुद को गीता का पति बताया, लेकिन जब पुलिस हुए मौका ए वारदात पर लेकर पहुंची तो उसने अपने को गीता का प्रेमी बताया। इस दौराना मृतका गीता की सासपतीया भी मौके पर पहुंच गई। पतीया ने पुलिस को बतााया कि सुदर्शन उसका बेटा नहीं है। उसने बताया कि उसके बेटी की पिछले साल बीमारी के वजह से मौत हो गई थी। सुर्दशन और गीता के बीच पहले से ही प्रेम संबंध थे जो उसके बेटी की मौत के बाद भी जारी रहे। पुलिस के मुतबाकि गीता का शव पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज भेज दिया गया है, जबकि सुदर्शन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles