Home उत्तर प्रदेश दुष्कर्म के बाद नाबालिग प्रेमी ने मुंह दबाकर की युवती की हत्या, साथियों संग मिल शव पेड़ से लटकाया, प्रतापगढ़ का मामला

दुष्कर्म के बाद नाबालिग प्रेमी ने मुंह दबाकर की युवती की हत्या, साथियों संग मिल शव पेड़ से लटकाया, प्रतापगढ़ का मामला

by Jharokha
0 comments
After raping, minor lover murdered the girl by pressing her mouth, along with his friends hanged the dead body from a tree, Pratapgarh case
प्रतापगढ़। जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गांव ककरहा गोतनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।  यहां 17 साल के नाबालिग ने अपनी 19 की प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर मुंह दबाद कर उसकी हत्या कर दी।  इसके बाद शव को अपने साथियों के सहयोग से घसीटते हुए कुछ मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग में ले जाकर पेड़ पर फंदे से लटका दिया।
इघर, घटना से अंजान युवती के परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे।  सुबह उन्हें किसी ने गांव के बाहर युवती का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी।  इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी।  मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेड़ से लटक रही युवती को फंदे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पतला भेजवा दिया।  इस मामले में पुलिस ने लड़की के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

भाभी ने डांट कर भेजा था घर

बताया जा रहा है कि प्रेमी के बुलावे पर युवती रात करीब 10 बजे घर से बाहर जा रही थी, लेकिन उसकी भाभी ने उसे डांट कर घर के अंदर कर दिया। लेकिन युवती दोबारा रात 12 बजे घर से निकली और घर के पास स्थित बाग में पहुंच गई। पुलिस के  पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद मुं दबाकर सकी हत्या क दी। शव पर चोट के निशान थे और आसपास उसके कपड़े पड़े हुए थे।

पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पुष्टि की कि युवती का मुंह दबाकर हत्या की गई थी। आरोपी नाबालिग प्रेमी और उसके साथियों ने मिलकर यह वारदात को अंजाम दिया. मानिकपुर पुलिस ने तुरंत मामले में हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।  मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया गया है; जबिकी उसके दो अन्य दोस्तों की तलाश कर रही है।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles