West Bengal CM Candidate BJP LIVE: बंगाल की सत्ता पर पिछले 15 सालों से राज कर रकी तृणमूल कांग्रेस TMC को विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार का समाना करना पड़ा। भारतीय जनताा पार्टी BJP ने बंगाल Bengal में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर ऐतिहासकि जत दर्ज की है।
भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत और TMC की करारी हार से बौखलाई ममता बैनर्जी ने हार के बाद सरकार से इस्तिफा देने के बजाय कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ममता ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह अपना इस्तिफा नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि TMC चुनाव नहीं हारी है, बल्कि भाजपा ने 100 सीटें चोरी की है। बता दें कि ममता बैनर्जी की सरकार का 7 मई को कार्यकाल पूरा होने जा रही है। ऐसे में सत्ताधरी दल को जनादेश न मिलने पर उसे अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपना होता है।
विधानसभा चुनाव 2026 में TMV करारी हार के बाद पूरी तरह से बौखलाई ममता ने इस पूरे चुनाव में चुनाव आयोग को विलेन ठहराया है। ममता ने चुनाव आयोग पर हमला करते हुए सवाल उठाया कि वोटिंग के बाद ईवीएम 90 प्रतिशत चार्ज कैसे रह सकती हैं? उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगाया।
अब सवाल यह उठता है कि ममता बैनर्जी ने इस्तिफा नहीं देंगी तो आगे क्या होगा। ऐसे में राज्यपाल की भूमिका सबसे अहम हो जाती है। आइए जानते हैं आगे क्या होगा-
ममता बैनर्जी सरकार का कार्यकाल 7 मई को पूरा हो रहा है। संविधान के मुताबिक जनादेन न मिलने पर मुख्यमंत्री इस्तिफा राज्यपाल को सौंपते हैं। इसके बाद विधानसभा भंग होती है। और बहुमतवाले दल को सरकार बनाने का न्यौता दिया जाता है। अगर ममता बैनर्जी इस्तिफा नहीं देते हैं तो राज्यपाल उन्हें बहुत साबित करने को कहेंगे। यह बहुमत विधानसभाा में साबित करना होता है, जो ममता के पास नहीं है।
दूसरा राज्यपाल विधानसभा भंग करने की घोषण करेंगे। ऐसे में ममता की सरकार बर्खास्त हो जाएगी और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होगा।