Home उत्तर प्रदेश Jalandhar News: बीएसएफ BSF हैडक्वाटर के बाहर स्कूटी में धमाका, डेढ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज 

Jalandhar News: बीएसएफ BSF हैडक्वाटर के बाहर स्कूटी में धमाका, डेढ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज 

by Jharokha
0 comment
Jalandhar News: Explosion in Scooty outside BSF Headquarters, sound heard up to one and a half km distance.
जालंधर (Jalandhar) -: पंजाब को जालंध में बीएसएफ BSF हैडक्वाटर के बाहर खड़ी स्कूल में विस्फोट होने से आग लग गई।  बताया जा रहा है कि धमाके की आाज करीब डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी।  इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।  यह धमाका मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे हुई।  इस संबंध में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।  इनमें से एक युवक रिटायर्ड बीएसएफ कर्मी के बेटा बतााया जा रहा है, जो पार्सल देने आया था।
बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि जिस स्कूटी में धमाका हुआ वह  स्कूटी एक डिलीवरी मैन की थी। जिलसे लेकर जसप्रीत सिंह निवासी गढ़ा  बीएसएफ मुख्यालय के अंदर पार्सल देने गया हुआ था। इसी दौरान बाहर खड़ी स्कूटी में अचानक विस्फोट हो गया।
सूचना है कि इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया है, उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने  पूरे इलाके को तुरंत घेर लिया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह ग्रेनेड हमला हो सकता है।
इस संबंध में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है। दो लोगो को हिरासत में लिया गया है। अभी किसी भी नजीते पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like