36
अमृतसर (Amritsar ): अृतसर के खासा स्थिति बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के हैडक्वार्टर पर ग्रेनेड अटैक हुआ है। यह हमला मंगलवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड हमले में बीएसएफ के हैडक्वार्टर के बाउंड्री वाल और वहां लगे टीन शेड को मामूली नुकान हुआ है। बीएसएफ हैडक्वार्टर भारत-पाकिस्तान (Indian-Pakistan) सीमा के साथ लगे खासा में स्थित बीएसएफ मुख्यालय पर हुआा है।
धमाके की आवाज सुनते ही बीएसएफ, सैन्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह वारदात बाइक पर सवार दो नकाबपोशों द्वारा अंजाम दी गई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी सोहेल मीर कासिम ने बताया कि एक बाइक सवार ने व्यक्ति ने ग्रेनेड जैसे किसी विस्फोटक को हवा में उछलते हुए बीएसएफ हैडक्वार्टर की तरफ फेंका। इससे दीवार के साथ लगते ही जोरदार धमाका हुआ और टीन नीचे गिर गई। इसके साथ ही हेड क्वार्टर की दीवार को भी क्षति पहुंची है। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की तरफ से कुछ दिन पहले ही थाना भिंडी सदा पर दो ग्रेनेड फेंक कर हमला किया गया था। हालांकि इस तरह के आतंकी हमले में किसी तरह के जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
बता दें कि इससे करीब तीन घंटे पहले मंगलवार की रात को जालंधर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के गेट के बाहर स्कूटी में धामका हुआ था, हलांकि इन दोनो धमकों में किसी तरह कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में पिछले 18 महीनों में करीब 16 थानों पर भी ग्रेनेड हमले हो चुके हैं।
ब्लास्ट की खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के अनुसार मंगलवार रात को जालंधर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर बम ब्लास्ट की खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली है। इस पोस्ट में कहा गया है कि आपरेशन नवा सवेर जारी रहेगा। रणजीत सिंह के खून का बदला लिया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया है कि केएलए के निशाने पर डीआइजी संदीप गोयल, उसका परिवार और रिश्तेदार है। शहीद रणजीत सिंह का बहला आपके प्यारे संबंधियों के खून से लिया जाएगा। गोयल परिवार ने बहुत अत्याचार किए है। हम इतना खून बहाएंगे कि सब कुछ लाल हो जाएगा। हलां की the jharokha.com इस पोस्ट की पुष्टी नहीं करता है।