Home उत्तर प्रदेश bengal election news : कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री, शुभेंदु या कोई और

bengal election news : कौन होगा बंगाल का मुख्यमंत्री, शुभेंदु या कोई और

by Jharokha
0 comment
bengal election news: Who will be the Chief Minister of Bengal, Shubhendu or someone else?

बंगाल विधानसभा चुनाव में मिल प्रचंड जीत के बाद अब लोगों में उत्सुकता है कि आखिर बंगाल मुख्य कौन होगा, शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) या कोई और…। यह उत्सुकता इस लिए भी अधिक है क्योंकि भाजपा मुख्यमंत्री के नाम को लेकर गोपनीयता बनाए रखती है।
वैसे तो देश के पांच राज्यों विधानसभा के चुनाव हुए, जिने बंगाल चुनाव को लेकर देश-विदेश में काफी चर्चा है। ममता बैनर्जी ने कम्युनिस्ट के गढ़ को ढहाया तो 15 साल बाद भाजपा ने ममता के दुर्ग को भेद दिया। इस चुनाव भाजपा को 207 सीटें मिली जिसका आंदाजा ममता ने सपने में भी नही लगाया होगा। लेकिन राजनीतिक जानकारों की माने माने तो मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बन गई है बस औपचारिकता पूरी होनी है।
लोगों का मानना है कि बीजेपी BJP शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) को बंगाल का मुख्यमंत्री बना सकती है। उनका मानना है कि नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी लगातार दो चुनावों में ममता बनर्जी को चुनाव हरा चुके हैं। भवानीपुर में उन्होंने ममता को 15 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव हराया। शुभेंदु ममता बैनर्जी के करीबी और TMC सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, लेकिन गहरे मतभेद के चलते साल 2021 के चुनाव से पहले वह भाजपपा में आ गए थे और ममता के घोर विरोधी रहे । शुभेंदु के पास पक्ष और विपक्ष दोनो का अच्छा अनुभव है। बता जा रहा है गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) छह मई बुधवार को कोलकाता Kolkata पहुंच सकते हैं। यहां यहां भाजपा के चुने विधायकों से मुलाकात के बाद बंगाल के नए CM के रूप में शुभेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषण कर सकते हैं। भाजपा रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर 9 मई को बंगाल में नए सरकार का गठन करेगी।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like