Home उत्तर प्रदेश पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या; गड्ढा खोद शव घर में दबाया, दुर्गंध फैली तो खुला राज

पति के साथ मिल की प्रेमी की हत्या; गड्ढा खोद शव घर में दबाया, दुर्गंध फैली तो खुला राज

by Jharokha
0 comments

रायबरेली: एक महिला ने पति के साथ मिल कर प्रेमी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव घर में ही गड्ढा खोद पर दफना दिया। लेकिन शव से दुर्गंध आने लगी तो आरोपी महिला घबरा गई। डर के मारे उसने प्रेमी की हत्या कर शव घर में दबाने की बात अपने गांव के प्रधा को बता दी। हत्या का यह मामला डलमऊ कोतवाली के गाांव रजऊ मजरे मुस्तफाबाद का बताया जा रहा है। आरोपी महिला की पहचान रीता पासवान और मृतक की पहचान अमित रैदास के रूप में हुई।

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार लिया है। इसके बाद शव को गड्ढे से बाहर निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह है पूरा मामला

मामले के अनुसार रजऊ मजरे मुस्तफाबाद निवासी रीता पासवान की शादी करीब आठ साल पहले जिले के कोरचंदामऊ निवासी रामप्रकाश के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ वर्ष बाद दंपति में विवाद होने लगा। इससे तंग आकर रीता अपने मायके रहने लगी। इसी दौरान उसका अपने ही गांव के अमित रैदास नाम के युवक से प्रेम संबंध बन गया। बताया जा रहा है इस बीच रीता का अपने पति के तरफ झुकाव होने लगा। इसके बाद पिछले माह 29 जुलाई को रामप्रकाश पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा वहा पहले से मौजूद रीता का प्रेमी अमित रैदास इसका विरोध करने लगा। इसके को लेकर दोनों में बात बढ़ गई। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर अमित की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया।

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles