Home उत्तर प्रदेश Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Punjab PTI Vacancy 2026: पीटीआई के 2000 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

by Jharokha
0 comments

खास बात

  • महिलाओं के 650 पद आरक्षित
  • सामान्य वर्ग के लिए 2000, अनुसूचित और अनुसूचित जनजाति के उम्मदवारों को 1000 रुपये जमा करवाने होंगे प्रसंस्करण शुल्क
  • 29,200 निश्चित वेतन मिलेगा चनित उम्मीदवार को प्रतिमाह

Punjab PTI Vacancy 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती निदेशालय में पीटीआई (PTI) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकशन निदेशालय की ओर से 31 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 2,000 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए आवेदक की उम्र

नोटिफिकेशन के अनुसार पीटीआई भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की बात करें ताो उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होने के साथ शारीरिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (DPED/CPED) या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। आवेदन की प्रक्रिया एक अगस्त से आरंभ हो चुकी है जो 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। कुल पदों की बात करें तो 2000 पद हैं। इसमें 650 पद महिलााओं के लिए आरक्षित है। आरक्षित वर्ग के उम्मिदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और वेतन मान

सामान्य और अन्य श्रेणी के आवेदकों को 2,000/-, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदकों को 1,000/- आवेदन प्रसंस्करण शुल्क जमा करवाना होगा। जबकि पूर्व सैनिक से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
यदि वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को परिवीक्षा अवधि के तक 29,200 /- प्रति माह निश्चित वेतन दिया जागएा। परिविक्षा अवधि तीन वर्ष की होगी। इस दौराान उम्मीदवार को कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा।

 

Jharokha

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।



You may also like

द झरोखा न्यूज़ आपके समाचार, मनोरंजन, संगीत फैशन वेबसाइट है। हम आपको मनोरंजन उद्योग से सीधे ताजा ब्रेकिंग न्यूज और वीडियो प्रदान करते हैं।

Edtior's Picks

Latest Articles